Skip to main content

खाने में वो आनंद नहीं

शादी मे बफर (buffet)  खाने में वो आनंद  नहीं जो पंगत में आता था जैसे....


👉पहले जगह रोकना !

👉बिना फटे पत्तल दोनों का सिलेक्शन!

☝चप्पल जुते पर आधा ध्यान रखना...!

👉फिर पत्तल पे ग्लास रखकर उड़ने से रोकना!

👉नमक रखने वाले को जगह बताना यहां रख!

👉दाल सब्जी देने वाले को गाइड करना हिला के दे या तरी तरी देना!

👉उँगलियों के इशारे से 2 गुलाब जामुन लेना !

👉पूडी छाँट छाँट के गरम गरम  लेना !.      

👉पीछे वाली पंगत में झांक के देखना क्या क्या आ गया ! अपने इधर और क्या बाकी है।
जो बाकी है उसके लिए आवाज लगाना।

👉पास वाले रीश्तेदार के पत्तल में जबरदस्ती पूडी रखवाना !

👉 रायते वाले को दूर से आता देखकर फटाफट रायते का दोना पीना ।

👉 पहले वाली पंगत कितनी देर में उठेगी। उसके हिसाब से बैठने की पोजीसन बनाना।

👉 और आखरी में पानी वाले को खोजना।

साभार
😜😜😜😜😜😜😜

Comments